बीकानेर रेल मंडल पर कार्यरत मोनिका जाट ने साइक्लिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक




2010 से ब्लागिंग की दुनिया में ⛹️





औरों से हटकर सबसे मिलकर 🏅 




खबरों में बीकानेर 📰





































हमने मतदान कर दिया। आप भी मतदान अवश्य करें।
🌹



 *बीकानेर रेल मंडल पर कार्यरत मोनिका जाट ने साइक्लिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक* 

उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल पर सीसी ( कमर्शियल क्लर्क) के पद पर कार्यरत सुश्री मोनिका जाट ने खेलो इंडिया रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
बीकानेर मंडल के खेलकूद अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह बारहठ के अनुसार भारतीय साइकलिंग महासंघ एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में खेलो इंडिया रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन गोहाना (हरियाणा) में हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे इस प्रतियोगिता में सुश्री मोनिका जाट ने राजस्थान की ओर से खेलते हुए व्यक्तिगत टाइम ट्रायल 20 किलोमीटर में 26:41:668 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर आगामी माह जून 2024 में आयोजित होने वाली एशियाई साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। विगत जनवरी 2024 में भी मोनिका जाट ने सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे से खेलते हुए दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे। इस होनहार खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रेलवे का नाम रोशन किया है।


Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,