मीनाक्षी की पुस्तक आओ इनसे जीना सीखें का हुआ लोकार्पण










**



**




*खबरों में बीकानेर*

मीनाक्षी की पुस्तक आओ इनसे जीना सीखें का हुआ लोकार्पण

बीकानेर/31 अक्टूबर/शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान बीकानेर के तत्वावधान में युवा कवयित्री मीनाक्षी स्वर्णकार की पुस्तक आओ इनसे जीना सीखें का लोकार्पण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी राजस्थान एवं साहित्यागार जयपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार भवानी शंकर व्यास विनोद के मुख्य आतिथ्य  राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुआ। 

   प्रारंभ में जोधपुर की वरिष्ठ साहित्यकार आलोचक डॉ. सुमन बिस्सा ने पत्र वाचन किया।
  
 व्यास ने कहा की महान व्यक्तित्वों के जीवन प्रसंग को विस्तार से इस दौर में समझाने का प्रयास किया गया है जब पूरी दुनिया डिजिटल युग की तरफ दौड़ लगा रही है। 

जोशी ने कहा कि बच्चों को प्रेरक व्यक्तित्व के कृतित्व पढ़ने से प्रोत्साहन मिलता है एवं निराशा दूर होती है।

  लेखिका मीनाक्षी स्वर्णकार ने बताया कि प्रकाशित पुस्तक में चौबीस भारतीय प्रेरक महानुभावों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर काम किया है।

  स्वागत उद्बोधन प्रेरणा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रेम कुमार व्यास ने दिया।

 कार्यक्रम में वरिष्ठ उपन्यासकार आनंद कौर व्यास ने भी संबोधित किया।

कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि नवांकुरों हेतु महापुरुषों के प्रेरक जीवन प्रसंग और उनके संघर्ष बहुत ही उपयोगी होते हैं। 

 समारोह में ताराचंद मण्डोरा, अनुराधा सोनी और अरुण सोनी ने भी अपने विचार रखे।
 



*

*

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा