*खबरों में बीकानेर*
श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुए अनेक आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फोर यूनिटी आयोजित
बीकानेर, 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष पर रन फॉर यूनिटी , सद्भावना शपथ, मार्च पास्ट व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।
रन फॉर यूनिटी दौड़ कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर पब्लिक पार्क, गांधी पार्क, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, ब्रह्माकुमारी सर्किल, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज तक आयोजित हुई।
दौड में विभिन्न विभागों, निजी व राजकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों के विद्यार्थी, राजस्थान पुलिस, आरएसी पीएमडीएस. पीटीएस, पुलिस व आरएसी जवान, एनसीसी स्काउट गाइड कैडेट्स, भूतपूर्व सैनिक, साक्षरताकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दी। दौड़ का समापन सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय भवन के हॉल स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ हुआ।
दौड़ के पश्चात जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कलक्ट्रेट परिसर में विभागों एवं कार्यालयों के कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए मार्च पास्ट का आयोजन भी किया गया।
बीकानेर मंडल पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
बीकानेर मंडल पर मंगलवार 31 अक्टूबर को देश की एकता की भावना का संवर्धन करने के लिए लौह पुरुष स्वर्गीय श्री वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।
राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अतुल्य रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने झंडी दिखाकर कर किया।
इस दौड़ में मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री रुपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह बारहठ तथा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने को प्रेरित करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंडल कार्यालय में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
शपथ में रेल कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का सत्य निष्ठा से संकल्प लिया।
बीकानेर 31 अक्टूबर-देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि और लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राजनीतिक दलों, संस्थानों और समिति-संगठनों द्वारा अनेक आयोजन किए गए।
शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गंगाशहर स्थित इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा स्थल और सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज स्थित वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर स्मरण सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित हुआ।
दोनों महापुरषो के तैल चित्र पर पुष्पहार अर्पित किए गए। देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिसनराम सियाग, राज्य मंत्री मदन गोपाल मेघवाल, संगठन महासचिव नितिन वत्सस, डॉ.बुलाकीदास कल्ला सहित आयोजन स्थलों पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मेडिकल कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि, निबंध प्रतियोगिता आयोजित
दिनांक 31अक्टूबर, बीकानेर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर उपस्थित सभी द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई तथा मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी , अतिरिक्त प्राचार्य अनीता पारीक, डॉ रेखा आचार्य, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा, डॉक्टर पारुल प्रकाश, डॉ बी के गुप्ता, पीबीएम अधीक्षक डॉक्टर पी के सैनी, डॉक्टर सुमन बुडानिया, डॉक्टर सुनील बुडानिया, डॉक्टर गौरव शर्मा, डॉ संदीप गुप्ता, डॉक्टर गौतम लूनिया, डॉक्टर संजीव बुरी, डॉक्टर प्रमोद ठकराल, डॉ अजय श्रीवास्तव, डॉ रंजन माथुर, डॉ अशोक लुनिया, डॉक्टर अनीता वर्मा, डॉक्टर संगीता शेखावत, डॉक्टर सुभाष गौतम, डॉक्टर भूपेंद्र शर्मा, डॉक्टर गिरीश प्रभाकर, डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, डॉक्टर श्री गोपाल गोयल, डॉ विनोद छींपा, डॉक्टर परमेंद्र सिरोही, डॉ. जितेंद्र आचार्य, डॉ रवि चांडक डॉ. संदीप खड्ढा, डॉ बीके बीनावरा डॉक्टर रेनू सेठिया डॉ महेंद्र जलथानिया, निजी सचिव विनय गोस्वामी अनु छाबड़ा तथा जितेंद्र ओझा सहित कॉलेज के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...