हनुमानगढ़ सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर हुए सेवानिवृत्त











**



**




*खबरों में बीकानेर*


हनुमानगढ़ सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर हुए सेवानिवृत्त

हनुमानगढ़ / बीकानेर । जिला हनुमानगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। वे अगस्त 2022 से इस पद पर कार्यरत रहे। उल्लेखनीय है कि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ चाहर मई 2021 से दिसंबर 2021 तक सीएमएचओ बीकानेर के पद पर भी रहे। 




उनके कार्यकाल के दौरान कोविड टीकाकरण तथा ऑक्सीजन प्लांट स्थापना संबंधी कार्य उल्लेखनीय रहे। एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र हनुमानगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी जिसमे बीकानेर जोन के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी शरीक हुए। 

इस अवसर पर पीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, एसीएमएचओ डॉ. रवि खीचड़, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रविशंकर शर्मा, आईएमए से डॉ. एमपी शर्मा, हनुमानगढ़ आईएमए अध्यक्ष डॉ. भवानीशंकर ऐरन, मेडिकल कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ कीर्ति शेखावत, डीपीसी मनीष शर्मा सहित सीएमएचओ स्टॉफ ने डॉ. चाहर का अभिनंदन किया।
 



*

*

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा