स्काउट गाइड : शिविर में 58 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया



✳️स्काउट गाइड : शिविर में 58 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया✴️🔆














*खबरों में बीकानेर*

✍️


      स्काउट गाइड : शिविर में 58 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया
     बीकानेर 29 नवंबर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बीकानेर के तत्वाधान में स्व. सुभाष चंद्र ,स्व. कैलाश कुमार एवं स्व.डूंगरमल सुथार की नवम पुण्यतिथि एवं स्व.बृजमोहन पुरोहित की द्वितीय पुण्यतिथि पर पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ,कृषि विश्वविद्यालय ,पंजाब नेशनल बैंक ,आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ,कंसेप्ट एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । 


फोर्ट स्कूल के समीप बिस्कुटो वाली गली में स्थानीय संघ कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 58 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया ।  

     रक्तदान शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, ए.एच. गौरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अबरार पवार , पूर्व मंडल चीफ कमिश्नर डॉ विजय शंकर आचार्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा डॉ विमला मेघवाल, सहायक स्टेट कमिश्नर स्काउट राजेन्द् जोशी ,,मंडल उप प्रधान श्री केसरी चंद सुथार- पूर्व मंडल सचिव श्री देव आनंद पुरोहित , मान महेंद्र सिंह भाटी -सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट, श्री जसवंत सिंह राजपुरोहित सी.ओ. स्काउट तथा श्री मांगीलाल सुथार -वरिष्ठ स्काउटर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।


      रक्तदान शिविर में श्री वाई. के. शर्मा योगी- बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ,श्री घनश्याम स्वामी- रोवर लीडर डॉक्टर किशन कुमार खत्री ,श्री मदन गोपाल पुरोहित, श्री मनोज श्री, कन्हैया लाल पुरोहित, श्री गोपाल सुथार ,श्री दीनदयाल सुथार -मुख्य प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, श्री जितेंद्र पुरोहित- एचडीएफसी बैंक ,श्री अतुल गुलाटी- बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, श्री सुदेश चौधरी (कंसेप्ट) ,श्री प्रकाश सुथार ने उपस्थित होकर रक्तदान हेतु प्रेरित किया । शिक्षा निदेशालय ओपन रोवर्स क्रू, जैन पीजी कॉलेज ,एमएस कॉलेज -रेंजर्स ,होम साइंस कॉलेज , धीमन रोवर क्रू के रोवर स्काउट ने रक्तदान मैं सहयोग एवं शिविर में सेवा कार्य कर सक्रिय सहयोग प्रदान किया l

 बीकानेर पी.बी.एम. हॉस्पिटल के चिकित्सक दल प्रभारी डॉ कुलदीप मेहरा के निर्देशन में 14 सदस्य दल ने रक्त संग्रहण का कार्य किया l सचिव श्री भुवनेश्वर साध ने बताया कि शिविर में कुल 58 रक्त दाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया l





Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

घेघड़ा झील का निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित