✳️✴️🔆
*खबरों में बीकानेर*
✍️
रोजगार मेले में : एसएसआर की दी जानकारी
मेगा जॉब फेयर के दौरान एसएसआर की दी जानकारी
बीकानेर, 29 नवंबर। मेगा जॉब फेयर के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित स्टॉल लगाई गई।
इस दौरान नए वोटर के पंजीयन, वोटर कार्ड को आधार से लिंक करना, मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश ने इसका अवलोकन किया।
स्टाल प्रभारी तहसीलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने स्टाल में शिरकत की। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. वाई.वी माथुर, डॉ. एस.एल राठी, स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी, सुधीर मिश्रा, पवन खत्री ने युवाओं को एसएसआर की जानकारी दी। वर्ष में चार बार होने वाले पंजीकरण की जानकारी दी।
इस दौरान यहां लगाया गया सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या ने युवाओं यहां सेल्फी ली।


Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं