खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
पांचवीं में सब पास होंगे, किसी-किसी को मायूस करेगा आठवीं बोर्ड का रिजल्ट : आज घोषित हो रहा
बीकानेर
पांचवीं में सब पास होंगे, किसी-किसी को मायूस करेगा आठवीं बोर्ड का रिजल्ट। जो शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला आज जारी करेंगे।
बुधवार को पांचवीं और आठवीं बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला उदयपुर से जारी करने वाले हैं बता दें कि डॉ कल्ला इन दिनों राज्यसभा चुनाव की बाड़ेबंदी के चलते उदयपुर में है। शिक्षा निदेशालय से एक टीम उदयपुर पहुंची है। बुधवार दोपहर तक रिजल्ट शिक्षा विभाग की ऑफिशियल साइट शाला दर्पण पोर्टल पर जारी होगा। इस बारे में सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला की पोस्ट वायरल हुई है। जिसमें जानकारी है कि बुधवार सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। आठवीं क्लास के 14.63 लाख और पांचवीं के 14.53 लाख स्टूडेंट्स ने इस बार एग्जाम दिया था।
पांचवीं व आठवीं बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in पर जारी किया जाएगा। यहां स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर लिखने के साथ ही मार्कशीट मिल जाएगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...