खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
रफी कला केंद्र कार्यालय में गूंजे फिल्मी गीत रंगारंग हुआ कार्यक्रम
रफी कला केंद्र की ओर से 7 जून को फिल्मी गीतों का एक रंगारंग कार्यक्रम अपने कार्यालय में किया गया।
कार्यक्रम संयोजक शेख सलीम के अनुसार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के नेता अनवर अजमेरी ने मोहम्मद रफी के छाया चित्र पर माला पहना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीत कला प्रेमी और समाजसेवी साबिर पावड ने की। कार्यक्रम में विशेष मेहमान रोमीराज सदारंगानी फिल्म चरित्र अभिनेता और फॉरेस्ट ऑफिसर अहमद हारून कादरी और डॉक्टर दीप्ति श्रीवास्तव और डॉक्टर देवदत्त जी दुबे और समाजसेवी कांग्रेस की नेता श्रीमती मंजू गोस्वामी और अब्दुल वाहिद समाजसेवी संगीत कला प्रेमी थे। इस कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार शेख सलीम और सैयद हसन अली सिंगर मुनव्वर रफी अहमद हारुन कादरी अनवर अजमेरी मोहसिन पठान नवल गोयल और जवाहर जोशी अरुण जोशी ने अपनी आवाज में गाने गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम का मंच संचालन शेख सलीम ने किया धन्यवाद।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...