प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण सम्मेलन से जुड़े जिले के 174 लाभार्थी

खबरों में बीकानेर...


✍🏻




👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊






📷

*प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण सम्मेलन से जुड़े जिले के 174 लाभार्थी*
बीकानेर, 31 मई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर करने के लिए मंगलवार को शिमला में आयोजित हुए गरीब कल्याण सम्मेलन से जिले के 9 ब्लाक के 174 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से जुड़ने का अवसर मिला।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के ने बताया कि ये लाभार्थी रवीन्द्र रंगमंच पर डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम में लाइव उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुद्रा योजना पीएम पोषण अभियान, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना,पीएमएवाई शहरी, योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से लाभार्थी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर में अलग अलग लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं से मिले लाभ, प्रकिया, समस्याओं आदि की जानकारी ली।






Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा