अवैध खनन के विरुद्ध अभियान बत्तीस मामलों में वसूले 41.59 लाख

खबरों में बीकानेर...


✍🏻




👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊






📷

अवैध खनन के विरुद्ध अभियान
बत्तीस मामलों में वसूले 41.59 लाख
बीकोनर, 31 मई। अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले में गठित टीम द्वारा जिले में 15 से 31 मई तक अवैध खनन के 32 प्रकरणों में 41.59 लाख रुपए की वसूली की गई। 
 खनि अभियंता राजेंद्र बलारा ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा राजस्व, खनिज, परिवहन, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें बनाई गई। इस टीम द्वारा जिले में अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही में कुल 41.59 लाख रूपये की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त अवैध खनन के तीन मामले जिनमें से 7 बीएमआर बरसलपुर तहसील बज्जु में खातेदार के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 4347 टन खनिज जिप्सम तथा चक 2 एमजीडब्ल्यूएम तहसील खाजूवाला में दो खातेदारों के विरुद्ध खनिज जिप्सम लगभग 2760 टन अवैध खनन पाया जाने पर नियमानुसार मौका पंचनामा बनाया जाकर उपखण्ड अधिकारी द्वारा धारा 177 के तहत खातेदारी निरस्त किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। खान एवं पेट्रोलियम विभाग के निर्देशानुसार अवैध खनन को रोकने के लिए बनाई गई टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।




Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा