खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
महिला जज से एसडीएम पति ने की मारपीट
👇
महिला जज से एसडीएम पति ने की मारपीट
महिला जज घरेलू हिंसा की शिकार : महिला
जज से एसडीएम पति ने की मारपीट
हाईकोर्ट ने भीलवाड़ा एसपी को 30 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के दिए आदेश
जोधपुर। दहेज प्रताडऩा और
घरेलू हिंसा की शिकार भीलवाड़ा के
मांडल में एसीजेएम के पद पर पोस्टेड
महिला जज पूनम मीणा के मामले में
जोधपुर हाईकोर्ट ने 30 दिन में जांच कर
रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले में
जस्टिस संदीप मेहता ने ने भीलवाड़ा
एसपी को 30 दिन में जांच रिपोर्ट पेश
करने को कहा है। पति चिाौडग़ढ़ के बेगूं
एसडीएम मुकेश मीणा पर जज पत्नी को
दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप
है। और महिला जज ने 5 जुलाई 2020
को पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा
दर्ज करवाया था। भीलवाड़ा के महिला
थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।
मांडल में पदस्थापित एसीजेएम
पूनम मीणा से मारपीट व दहेज यातना के
मामले में पुलिस ने पति आरएएस
अधिकारी मुकेश मीणा के खिलाफ कोर्ट
में चार्जशीट पेश कर दी। जोधपुर हाईकोर्ट
ने भीलवाड़ा एसपी को कोर्ट में जांच
रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। मामला
दर्ज होने के करीब 14 महीने बीतने के
बाद भी रिपोर्ट कोर्ट में पेश नहीं करने पर
पिछले दिनों हाईकोर्ट ने फटकार लगाई
थी। आरएएस अधिकारी मुकेश मीणा इन
दिनों चिाौडग़ढ़ जिले के बेगूं में एसडीएम
हैं। मांडल एसीजेएम पूनम मीणा ने 5
जुलाई 2020 को पति जयपुर के टोंक
फाटक निवासी मुकेश मीणा के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था
कि उनका विवाह 19 अप्रैल 2018 को
मुकेश मीणा से हुआ था। मुकेश और
उसके परिवार के सदस्य 5 लाख रुपए
दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताडि़त
कर रहे थे।
सीसीटीवी फुटेज भी
आरोपी ने 30 जून 2020 को पीडि़ता
से गंभीर मारपीट की, जिसका
सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
भीलवाड़ा महिला थाना पुलिस मामले
की जांच कर रही थी। बाद में इसकी
जांच डीएसपी अजमेर ग्रामीण और
उसके बाद एडीशनल एसपी सहाड़ा
चंचल मिश्रा को दी गई। एएसपी मिश्रा
का तबादला होने पर एएसपी सहाड़ा
गोवर्धनलाल खटीक जांच कर रहे थे।
उन्होंने जांच के बाद चार्जशीट महिला
थाने को भिजवा दी। महिला थानाधिकारी
शिल्पा भादविया ने इस मामले में आरोपी
आरएएस अधिकारी मुकेश मीणा के
खिलाफ भादसं की धारा 498 ए और
323 के तहत चार्जशीट जेएम-2 कोर्ट
भीलवाड़ा के समक्ष पेश की।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...