खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
सरकार के इस एक आदेश से बीकानेर में दस
करोड़ का कारोबार प्रभावित
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
✍🏻
सरकार के इस एक आदेश से बीकानेर में दस
करोड़ का कारोबार प्रभावित
बीकानेर । राज्य सरकार ने कोरोना के बहाने पटाखा कारोबारियों के अरमानों पर पानी फेरते
हुए इस बार भी पटाखों की बिक्री पर पाबंदी का आदेश जारी किया है। गुरूवार की शाम गृह विभाग की ओर से आदेशों के बाद बीकानेर के पटाखा कारोबार जगत में हलचल सी मच गई। जानकारी के अनुसार पटाखों पर पाबंदी से बीकानेर में दस करोड़ से ज्यादा का आतिशबाजी कारोबार प्रभावित होगा। पटाखा
कारोबारियों ने गृह विभाग के इस आदेश को लेकर आक्रोश जताया है। इसे लेकर बीकानेर फायर वर्क्स एसोसिएशन की ओर से आपातकालीन मिटिंग का निर्णय किया गया है। एसोसिएशन के सचिव विरेन्द्र किराडृ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मिटिंग में राज्य सरकार द्वारा पटाखों की बिक्री पर लगाई गई
पाबंदी के मुद्दे को लेकर आगामी रणनीति पर मंथन किया जायेगा। वही बीकानेर के पटाखा कारोबारी महेश अग्रवाल ने राज्य सरकार के इस निर्णय को कुठाराघाती बताते हुए कहा कि बीते दो सालों से भारी नुकसान उठा रहे पटाखा कारोबारियों के लिये राज्य सरकार का यह आदेश घातक साबित होगा। उन्होने कहा कि बड़ी मुश्किल से कारोबार संभाल रहे पटाखा कारोबारी इस पर लगी पाबंदी से पूरी तरह पस्त हो जायेगें। गौरतलब रहे कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका का हवाला देकर प्रदेश भर में शुक्रवार से पटाखों की बिक्री और हर तरह की आतिशबाजी चलाने पर रोक लगा दी है। साफ है कि इस साल दशहरा और दिवाली पर आतिशबाजी नहीं हो पाएगी। गृह विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। यह रोक 1 अटूबर से लेकर अगले साल 31 जनवरी तक के लिए है। 31 जनवरी तक पटाखों के अस्थायी लाइसेंस जारी करने पर भी रोक लगा दी है। गृह विभाग ने सभी कलेटरों को इस संबंध में आदेश दिए हैं। जिला स्तर पर बड़ी संख्या में दिवाली
पर अस्थायी लाइसेंस जारी होते हैं। एडवाइजरी में लिखा है कि एक्सपर्ट ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है। कोरोना संक्रमित लोगों को आतिशबाजी के धुएं से सांस लेने में दिक्कत को देखते हुए पिछले साल आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया था। आतिशबाजी के
धुएं से वृद्ध, बीमार व्यक्ति, सीओपीडी, अस्थमा और
कोविड रोगियों को बहुत तकलीफ होती है। इसलिए इस
साल भी आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है।
पिछले साल भी लगी थी रोक
पिछले साल कोरोना रोगियों को सांस लेने में
दिक्कतों का तर्क देकर सरकार ने दिवाली पर पटाखों की
खरीद-बिक्री और आतिशबाजी करने पर रोक लगाई
थी। इस बार भी दशहरे और दिवाली पर आतिशबाजी
नहीं होगी। यह लगातार दूसरा साल है, जब सरकार ने
ऐसा निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार ने भी पटाखों पर
प्रतिबंध लगाया था






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...