खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
एक्सीडेंट : कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा फंसी, चालक की मौत, तीन घायल
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
✍🏻
एक्सीडेंट : कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा फंसी, चालक की मौत, तीन घायल
बीकानेर। जिले के लूणकरनसर तहसील में शुक्रवार सुबह एक्सीडेंट हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। हरियासर गांव के पास शुक्रवार सुबह पंजाब से आ रही एक कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे टकराई और कार का अगला हिस्सा ट्रक के अंदर जा घुसा। जहां कार चालक गुरविन्दर सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। जिन्हें पहले लूणकनसर अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में रैफर कर दिया गया है। घायलों में जसासिंह (38), मुक्तयार राम (40) और मलकीत सिंह (32) शामिल है। मृतक सहित चार जने पंजाब के जलालाबाद के रहने वाले हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...