खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
एक्सीडेंट : तेज रफ्तार कैंपर की टक्कर से बाइक सवार पुत्र सहित दम्पती की मौत
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
✍🏻
एक्सीडेंट : तेज रफ्तार कैंपर की टक्कर से बाइक सवार पुत्र सहित दम्पती की मौत
सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और बेटे की मौत
झुंझुनूं। राजस्थान में झुंझुनूं जिले के पिलानी क्षेत्र में देर रात को एक बड़े सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और 8 साल का बेटा शामिल है। घटना बीती रात करीब 11.30 बजे की है। तीनों बाइक पर सवार होकर लोहारू से अपने गांव गोकूल का बास जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक गोकुल का बास निवासी मुकेश कुमार (38), पत्नी सुमन (36) और 8 साल का बेटा है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया। फुटेज में सामने आया कि बाइक को टक्कर तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने मारी थी। टक्कर के बाद कैंपर चालक कैंपर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैंपर गाड़ी के नंबरों के आधार पर कैंपर चालक की तलाश कर रही है। पिलानी थाना पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। आसपास लगे बाकी सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जिससे कैंपर गाड़ी किस तरफ गई इसका पता लगाया जा सके।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...