खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
बीकानेर : इस कोर्ट ने करीब डेढ़ सौ प्रकरणों का निस्तारण किया
464 जमानत प्रार्थना पत्रों का भी निस्तारण
👇
बीकानेर : इस कोर्ट ने करीब डेढ़ सौ प्रकरणों का निस्तारण किया
464 जमानत प्रार्थना पत्रों का भी निस्तारण
बीकानेर । कोरोना आपदाकाल में बीकानेर की पॉक्सो कोर्ट ने करीब डेढ़ सौ प्रकरणों का निस्तारण किया। जानकारी के अनुसार पॉक्सो
कोर्ट बीकानेर ने 23 मई, 2019 से 28 सितंबर, 2021 तक के कोरोनाकाल में 150 प्रकरणों का निस्तारण करने के साथ 2346 गवाहों के बयान भी लिए। इन कार्यों के साथ-साथ 464 जमानत प्रार्थना पत्रों, 87 अपील फौजदारी, 11
परिवाद, मुतप्रकार फौजदारी 131, निगरानी फौजदारी के 2 और अंतिम प्रतिवेदन के 52 मामलों का निस्तारण किया है। सिर्फ 28 महीनें, जिसमें से 15 महीनों से ज्यादा का समय कोरोनाकाल का होने के बावजूद इस प्रकार के
आंकड़ें नि:संदेह पॉक्सो कोर्ट बीकानेर के पीठासीन अधिकारी देवेन्द्रसिंह नागर और उनके स्टाफ वरिष्ठ मुंसरिम प्रभुदयाल वर्मा, आशुलिपिक शैलेन्द्र किराडू, रीडर गौरीशंकर रतावा, लिपिक तुलसी मीणा सहित अन्य कर्मचारी नवनीत जोशी व हेमेन्द्र यादव की
कर्मण्यशीलता, मेहनत और जज्बे को दर्शाते हैं। साथ ही न्याय व्यवस्था में एक अनुकरणीय संदेश देते हैं। जानकारी में रहे कि बीकानेर में पोक्सो कोर्ट 13 अगस्त, 2018 सृजित हुई, पीठासीन अधिकारी देवेन्द्रसिंह नागर ने 23 मई, 2019 में पॉक्सो कोर्ट बीकानेर में नियुक्त हुए और उन्होंने तब से अपनी कार्यशैली से, न्यायिक कर्मचारियों के साथ न्याय व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...