खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
सनसनी : पिस्टल दिखाई, 15 हजार वाला मोबाइल ले गया, सीसीटीवी कैमरे बंद थे...
आरोपी ने पिस्टल दिखाई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
🚪
सनसनी : पिस्टल दिखाई, 15 हजार वाला मोबाइल ले गया, सीसीटीवी कैमरे बंद थे...
आरोपी ने पिस्टल दिखाई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है
बीकानेर के व्यस्त महात्मा गांधी मार्ग पर संचालित जैन मार्केट में सुबह कथित रूप से घटी सनसनीखेज घटना संबंधित सूचना पुलिस को घटना के एक-डेढ़ घंटे बाद दी गई। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मार्केट में एक दुकान के संचालक ने अज्ञात व्यक्ति पर पिस्टल दिखाते हुए ₹ 15 हजार कीमत वाला मोबाइल ले जाने का आरोप लगाया है। कोटगेट थाना प्रभारी मनोज माचरा के हवाले से वायरल खबरों के मुताबिक जैन मार्केट में एक मोबाइल की दुकान संचालक ने पुलिस को बताया है कि आज उसने सुबह नौ बजे दुकान खोली, एक युवक आया और उसने 15 हजार रुपए कीमत वाला एक मोबाइल खरीदना चाहा मगर उसके पास पैसे कम थे इसलिए उसे मोबाइल देने से मना किया। इस पर वह मार्केट के दरवाजे की ओर गया लेकिन फिर वापस आया और पिस्टल दिखाकर मोबाइल ले गया।
थाना प्रभारी मनोज माचरा के मुताबिक घटना करीब नौ और सवा नौ बजे की बताई जा रही है। उस समय मार्केट की अन्य दुकानें बंद थी। दुकानदार ने भी करीब साढे दस बजे घटना की सूचना दी। दुकान के सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। हालांकि आरोपी बाहर की तरफ के एक कैमरे में नजर आ रहा है। आरोपी पैदल ही आया था और पैदल ही वहां से निकला है। आरोपी ने पिस्टल दिखाई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...