खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
राजस्थान : मंच पर एक नेता की हार्ट अटैक से मौत
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
🚪
राजस्थान : मंच पर एक नेता की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर । राजस्थान की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान मंगलवार
को एक नेता की मौत हो गई. राजस्थान के
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम में
मंच संचालन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेता को हॉर्ट अटैक आया. हॉर्ट अटैक से यूथ कांग्रेस के नेता का निधन हो गया. दिवंगत नेता को जिस समय हॉर्ट अटैक आया, उस समय वे माइक पर बोल रहे थे. राजस्थान की धरियावद विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. इस सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए सत्ताधारी कांग्रेस की ओर से लसाडिय़ा में चुनावी जनसभा आयोजित थी. इस जनसभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित करने वाले थे. इस रैली के दौरान मंच के संचालन की जिम्मेदारी मोहब्बत सिंह निंबोल के पास थी. निंबोल मंच का संचालन कर रहे थे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम में पहुंचने से कुछ ही समय पहले माइक पर बोलते-बोलते युवक कांग्रेस के नेता मोहब्बत सिंह को अचानक दिल का
दौरा पड़ गया और वे मंच पर ही गिर पड़े. मोहब्बत सिंह को तत्काल लसाडिय़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. चिकित्सकों ने मोहब्बत सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उदयपुर के लिए रेफर कर दिया. मोहब्बत सिंह को उदयपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही निधन हो गया।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...