खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
राजस्थान में इन 9 सेंटर्स पर इन तारीखों पर होगी यूजीसी-नेट परीक्षा
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
🚪
राजस्थान में इन 9 सेंटर्स पर इन तारीखों पर होगी यूजीसी-नेट परीक्षा
जयपुर । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 17 से 25 अक्टूबर से होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को
स्थगित कर नई डेट जारी कर दी है। पहले ये परीक्षा 6 से 8 और 17 से 19 अक्टूबर दो फेज में होनी थी। इसके बाद इसके डेट को बढ़ा कर एनटीए ने इसे 17 से 25 अक्टूबर तक एक फेज में करने का निर्णय लिया गया था। जिसे स्थगित कर अब एक बार फिर एनटीए ने परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है। जिसके तहत 20 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। यूजीसी ने बताया कि 17 से 25 अक्टूबर तक कई अन्य परीक्षाएं भी आयोजित होने वाली थीं। ऐसे में अयर्थियों ने परीक्षा को आगे बढऩे की मांग की थी। जिसके बाद छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले दो बार परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई जा चुकी है। जो अब दिवाली बाद ही कराई जायगी। यूजीसी नेट इस बार दिसंबर 2020 और जून 2021 क्रम की परीक्षा एक साथ करवा रहा है। पहले दिसंबर 2020 क्रम की परीक्षा मई 2020 में होनी थी। कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया था। ऐसे में एनटीए ने 2021 जून क्रम के लिए आवेदन मांग लिए थे। अब दोनों क्रम के लिए एक ही परीक्षा होगी। बता दें की पहले ये परीक्षा 2 मई को होनी थी। लेकिन कोरोना के चलते परीक्षा स्थगित की गई थी। लेकिन अब एक बार फिर दूसरी प्रतियोगी परीक्षा के चलते इसमें बदलाव किया गया है। राजस्थान में 9 सेंटर यूजीसी-नेट की पिछली परीक्षा सितंबर 2020 में हुई थी। उसके बाद से सालभर से ज्यादा समय बीत चुका है। मगर परीक्षा नहीं हुई है। इस बार 81 विषयों में यूजीसी-नेट परीक्षा होनी है। राजस्थान से भी हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। राजस्थान में 9 सेंटर्स पर यह परीक्षा होनी है। इनमें जयपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर, श्रीगंगानगर शामिल हैं।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...