खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
विवादित बयान पर धारीवाल
ने ब्राह्मणों से माफी मांगी
■
जयपुर । ब्राह्मणों पर
विवादित बयान देने के बाद लगातार हो
रहे विरोध को देखते हुए यूडीएच मंत्री
शांति धारीवाल ने ब्राह्मण समाज से
माफी मांग ली है। विप्र सेना के नेताओं
ने शांति धारीवाल से आज मुलाकात की।
धारीवाल ने इस मुलाकात के दौरान ही
बयान जारी कर माफी मांगी।
शुक्रवार को धारीवाल ने अलवर
में ब्राह्मणों पर बयान दिया था। जिसके
बाद कई बीजेपी नेताओं और ब्राह्मण
संगठनों ने विरोध जताया था। शांति
धारीवाल ने कहा कि विप्र सेना का एक
प्रतिनिधिमंडल आज मिला था।
प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे ब्राह्मण समाज
के बारे में दिए बयान के बारे में पूछा।
मैंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मेरे
एक मित्र से हुई बातचीत का रेफरेंस दिया
था, मेरी कोई ऐसी भावना नहीं थी कि मैं
किसी समाज के लिए इस तरह बोलूं।
खास तौर पर ब्राह्मण समाज के लिए तो
बोल ही नहीं सकता।
ब्राहण समाज तो एक गाइड
करने वाला समाज माना जाता है। कोई
यह भ्रम फैलाता है कि अपमान किया है
तो यह सरासर गलत है, मेरे एक मित्र से
हुई बातचीत के रेफरेंस को अपमान से
जोड़ दिया, जो गलत है। धारीवाल ने
शुक्रवार को अलवर में कहा था कि मैं
ब्राह्मणों से कहता हूं, तुमने यार बुद्धि का
ठेका ले रखा है। मेरे यहां कोटा के
कोचिंग इंस्टीट्यूट पूरे देश में प्रसिद्ध है।
उनका जो रिजल्ट आता है, उसमें 100
में से 70 बनिया कैसे आते हैं? तुम लोग
कैसे पीछे रह जाते हो? इसका जवाब
नहीं है उनके पास। आप उठाकर देख
लेना कभी भी। कोटा के इंस्टीट्यूट का
जब रिजल्ट आता है तो उसमें जिंदल
मिलेगा, जैन मिलेगा या अग्रवाल
मिलेगा। इस तरह के नाम मिलेंगे
आपको।
📎
हिस
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...