खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध करवाई
इनरव्हील क्लब का प्रयास सराहा
इनरव्हील क्लब द्वारा खेल क्षेत्र में एक प्रयास
इनरव्हील क्लब बीकानेर द्वारा स्पोर्ट्स डे के अवसर पर डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें कुछ स्पोर्ट्स का सामान हर्डल, वेट रोड्स,रसिसटेसं रोप,डंबल आदि उपलब्ध कराया। क्लब अध्यक्षा सोनिया छींपा ने हाल ही संपन्न हुए ओलंपिक गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए बताया कि आज के समय में युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आगे आना चाहिए ।इस अवसर पर स्टेडियम के कोच हेमंत मोदी ने इनरव्हील क्लब द्वारा किए गए इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों की समाज में अधिक आवश्यकता है जिससे कि खेल के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को बेहतर अवसर प्राप्त हो सके। सचिव रोमिका केली ने कार्यक्रम में उपस्थित डिस्ट्रिक्ट एडिटर बिंदु गुप्ता, मोनिका चौधरी,अर्चना गुप्ता, अर्चना मेहता ,अरुणा मदान, कल्पना मूंदड़ा ,नीरू डोगरा ,मंजू चौधरी ,जे पी व्यास व अजय शर्मा आदि का आभार जताया।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...