खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
फोटो सोशल मीडिया
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻social media
एक्सीडेंट : आठ महिलाओं सहित 11 की मौत, तूफान जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर
राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा : रामदेवरा जा रहे MP के श्रद्धालुओं की जीप को ट्रेलर ने मारी टक्कर; 11 लोगों की मौके पर मौत
नागौर
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवाें को वाहन से बाहर निकाला। एंबुलेंस नहीं पहुंचने की वजह इन्हें सड़क पर रखा गया।
मंगलवार सुबह क्षेत्र में एक बेहद बड़े सड़क हादसे की खबर निकल कर आ रही है। क्षेत्र के नोखा तहसील में नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में 11 लोगो को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसान बीकानेर-जोधपुर हाइवे पर नोखा ओर नागौर के बीच पड़ने वाले गांव श्रीबालाजी केबपास एक क्रूजर गाड़ी और ट्रेलर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में 7 जने गम्भीर रूप से घायल भी है। सभी मृतक एमपी के सजनखेड़ाव दौलतपुर निवासी बताए जा रहें है।
- खुलासा
राजस्थान में नागौर स्थित श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह भीषण हादसे से मध्यप्रदेश के 11 लोगों की मौत हो गई है, 4 की हालत गंभीर है। नोखा बाइपास पर एक तूफान जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हुई। इसके बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया है। सभी मृतक MP के देवास जिले के सजनखेड़ाव दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 8 महिलाएं और 3 पुरुष हैं।
8 की मौके पर ही मौत, 3 ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। इनमें कई लोगों के शव जीप में ही फंसे रहे। हादसे के दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
📎
social media
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...