खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
राजस्थान में विवादित टिप्पणी पर रोष : ऐसे बोल मंत्री के... विप्र सेना ने विरोध में घर पर प्रदर्शन
ब्राह्मणों ने
क्या बुद्धि का
ठेका ले रखा है : धारीवाल
■
जयपुर । राजस्थान के
शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल की
ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी का
वीडियो सामने आया है। इसमें शांति
धारीवाल कोटा के कोचिंग इंस्टीट्यूट
के रिजल्ट की जाति के आधार पर
तुलना करते हुए टिप्प्णी कर रहे हैं।
शांति धारीवाल शुक्रवार को अलवर में
आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान में हुए
कार्यक्रम में बोल रहे थे।
धारीवाल ने कहा कि मैं ब्राह्मणों
से कहता हूं, तुमने यार बुद्धि का ठेका
ले रखा है। मेरे यहां कोटा के कोचिंग
इंस्टीट्यूट पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। उनका
जो रिजल्ट आता है, उसमें 100 में से
70 बनिया कैसे आते हैं? तुम लोग
कैसे पीछे रह जाते हो? इसका जवाब
नहीं है उनके पास। आप उठाकर देख
लेना कभी भी। कोटा के इंस्टीट्यूट का
जब रिजल्ट आता है तो उसमें जिंदल
मिलेगा, जैन मिलेगा या अग्रवाल
मिलेगा। इस तरह के नाम मिलेंगे
आपको। इस टिप्पणी पर विरोध शुरू हो
गया है। सोशल मीडिया पर कई संगठनों
ने ऐतराज जताया है। शांति धारीवाल
पहले भी कई बार अपने कमेंट को
लेकर विवादों में रहे हैं।
घर पर प्रदर्शन कर
विरोध जताया
शांति धारीवाल की ब्राह्मण
समाज पर की गई टिप्पणी पर विरोध
शुरू हो गया है। विप्र सेना के
कार्यकर्ताओं ने जयपुर में धारीवाल के
बंगले पर शनिवार को प्रदर्शन किया।
विप्र सेना के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी
करते हुए धारीवाल से माफी मांगने की
मांग की। उस समय धारीवाल बंगले पर
नहीं थे, इसलिए कार्यकर्ताओं ने गेट पर
ही ज्ञापन चिपका दिया। विप्र सेना के
कार्यकर्ताओं ने धारीवाल के माफी नहीं
मांगने तक उनके खिलाफ आगे भी
विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...