*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
नोखा में प्राइवेट आॅक्सीजन बैंक के आॅक्सीजन सिलैण्डर भरवाए जाएं
कलेक्टर को विधायक ने भेजा पत्र
नोखा 27-4-2021 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने जिला कलेक्टर बीकानेर को पत्र लिखकर नोखा में प्राइवेट आॅक्सीजन बैंक के आॅक्सीजन सिलैण्डर भरवाने की मांग की ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बीकानेर जिले में आॅक्सीजन की कमी को काफी हद तक आपने नियंत्रित कर रखा है । मेडिकल काॅलेज बीकानेर में पहला आॅक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी शुरू करवाया है, आॅक्सीजन लीकेज एवं कालाबाजारी पर भी प्रभावी अंकुष लगाया है । जिससे आॅक्सीजन की बाधारहित आपूर्ति हो सकेगी ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि ब्लाॅक सीएमएचओ नोखा के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नोखा में पर्याप्त मात्र में आॅक्सीजन उपलब्ध है। आवश्यकतानुसार आॅक्सीजन सिलैण्डर रिफिल भी हो जाते है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि नोखा में दो समाज सेवी संस्थाओं ने पिछले साल कोरोना काल के दौरान आॅक्सीजन बैंक स्थापित कर जरूरतमंदों को आॅक्सीजन सिलैण्डर उपलब्ध करवाये थे और घरों में आॅक्सीजन पर रह रहे मरीजो को भी उपलब्ध करवाये गए थे । लेकिन अब वो सब खाली है जिससे घरों में आॅक्सीजन पर रह रहे मरीजों को आॅक्सीजन सिलैण्डर नहीं मिलने के कारण परेशानी उत्पन्न हो रही है।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि इस सम्बंध में मेरा आग्रह है कि नोखा में दो समाज सेवी संस्थाओं जिन्होने आॅक्सीजन बैंक स्थापित कर रखे है उनके सिलैण्डर भरवाने की व्यवस्था करवाई जाये ताकि घरों में रह रहे जरूरतमंद मरीजो को समय पर आॅक्सीजन उपलब्ध हो सके और उनको कोई परेशानी नहीं हो ।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...