*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
इस कंपनी के विज्ञापन से शिक्षकों में रोष
शिक्षक व संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं : -आचार्य
बिसलेरी कंपनी के विज्ञापन से आहत शिक्षको ने सख्त कार्रवाई को लेकर भेजा प्रधानमंत्री को ज्ञापन । बीकानेर।27 अप्रैल 20211 मिनरल वाटर सप्लाई करने वाली बिसलेरी कंपनी ने हाल ही में एक विज्ञापन जारी किया है जो शिक्षको व राजस्थान की संस्कृति को अपमानित करने वाला है । जिसको लेकर देश व प्रदेश के शिक्षको में भारी आक्रोश व्याप्त है । राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय ) के प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास ने बताया कि बिसलेरी कंपनी ने अपने प्रसारित विज्ञापन में एक शिक्षक को कॉन्टेक्ट लेस पानी के बारे में अनभिज्ञ बताते हुए शिक्षक की छवि को एक मूर्ख रूप में प्रस्तुत करने का कृत्य किया है।जिससे शिक्षको के स्वाभिमान पर भारी आघात पंहुचा है । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रबल विरोध , निन्दा व भर्त्सना करता है । संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सम्पतसिंह ने कहा कि राजस्थान में ऊंट का अपने आप मे विशेष महत्व है । ऐसे में शिक्षक को जिस रूप से एक ऊंट के सामने प्रस्तुत किया है जो कि एक नकारात्मक मानसिकता का द्योतक होकर भारतीय संस्कृति को अपमानित करने वाला है । सम्पत सिंह ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय ) पर्यावरण प्रेमी व प्रकृति पूजक संगठन है । ऐसे में एक शिक्षक के साथ पशु का अपमान कभी बर्दाश्त नही किया जा सकता । संगठन के प्रदेश मंत्री रवि आचार्य ने कहा कि मटके से पानी पीना हमारी प्राचीन संस्कृति है । जिस पर प्रहार करने वाले विज्ञापन के सृजनकर्ता , स्वीकारकर्ता एवं उसे प्रचारित करने वाले तीनो ही दोषी है ।
प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद शर्मा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय ) ने प्रधानमंत्री महोदय , मानव संसाधन मंत्री , सूचना एवं प्रसारण मंत्री महोदय , भारत सरकार को ज्ञापन भेजकर बिसलेरी कंपनी विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने , कंपनी द्वारा शिक्षको से सार्वजनिक रूप क्षमा मांगते हुए उक्त विज्ञापन को वापस लेने , साथ ही भारतीय संस्कृति व शिक्षको को अपमानित करने के कृत्य में शामिल विज्ञापन सृजनकर्ता , स्वीकारकर्ता एवं उसे प्रचारित करने वाले व्यक्तियों , संस्था व बिसलेरी कंपनी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।ताकि भविष्य में किसी भी कम्पनी अथवा संस्था द्वारा शिक्षक व भारतीय संस्कृति की मान मर्यादा के साथ मजाक उड़ाने की गुस्ताखी नहीं की जा सके ।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...