*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
*मास्क ही है सुरक्षा कवच*
*सात राज बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने चलाया जागरूकता कैंपेन*
बीकानेर,23 अप्रैल। जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान आमजन में जागरुकता की मुहिम के तहत एनसीसी की सात राज बटालियन के कैडेट्स द्वारा शुक्रवार को रानी बाजार से रेलवे स्टेशन, लालजी होटल तक राहगीरों ,दुकानदारों,ऑटो चालकों को मास्क लगाने और दो गज की दूरी रखने की समझाइश की। इस दौरान कैडेट्स द्वारा सार्वजनिक स्थलों, ई मित्र केंद्रो, दुकानों पर जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रकाशित जागरूकता संदेश के स्टीकर भी चस्पा किए गए। कैडेट्स ने आमजन को समझाया कि जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान बेवजह घरों से बाहर न निकलें। आपका मास्क आपका सुरक्षा कवच है, इसलिए मास्क का उपयोग जरूर करें। साथ ही बताया कि सरकार द्वारा जो गाइडलाइन जारी होती है उसकी पालना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है ।
कैडेट्स ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव में वैक्सीनेशन भी अहम है, इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन प्राथमिकता से करवाएं।
जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार एनसीसी कैडेट्स कई दिनों से अलग अलग स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जन अनुशासन पखवाड़ा में स्व अनुशासन के तहत अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी कर रहे हैं ।
जागरूकता कैंपेन में सात राज बटालियन सीनियर अंडर ऑफिसर हितेश शर्मा, अंडर ऑफिसर तुषार बजाज सहित अन्य कैडेट्स मौजूद रहे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...