*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
कुंभ मेला और चुनावी प्रचार के बाद फूटता वायरस का बम - वीना आडवानी"तन्वी"
आज एक ओर जहां कोरोना वायरस हर मौत का कहर बरपा रहा,ऐसा कोई भी शहर नहीं जो कोरोना वायरस से अछूता रह गया हो रोज मोक्ष धाम मे एक-दो नहीं बल्कि सौ से दौ सौ की तादाद मे लोगों की मौत का आंकड़ा जलाया जा रहा कहीं तो कहीं दफनाया जा रहा और ऐसे बहुत से शहर हैं जहां तो इन मौत के आंकड़ों को छुपाया भी जा रहा प्रशासन द्वारा।ऐसे मे कहाँ तक उचित है ये कुंभ का मेला और चुनावी दौर का प्रचार-प्रसार।इस भयावह मंज़र मे जहां एक ओर प्रशासन को वक्त रहते कड़े कदम उठा लेने चाहिये थे कोरोना वायरस की चैन तोड़ने के लिये बल्कि कुंभ मेले की अनुमति दे कर बहुत ही बड़ी गलती के साथ-साथ लापरवाही का नतीजा भी जल्द ही समाज के सामने प्रस्तुत हो ही जाऐगा।पत्रकारिता और मिडिया के हवाले से जो जानकारी आज कुंभ के मेले मे अखाड़े के साधु महाराज की कोरोना के संक्रमण द्वारा बताई मौत से ये और भी अधिक चिंता का विषय बन गया है,अखाड़े मे ओर भी बहुत से साधुओं का जब परिक्षण किया गया तो बहुत ही अधिक तादाद मे साधुओं को संक्रमित पाया गया है अब ये सभी साधु कोरोना से संक्रमित हो कुंभ मेले के शाही स्नान बाद जब अपने-अपने राज्यों मे जाऐंगे तो उनकी शरण मे आने वाले उनके समस्त शिष्य और भक्तगणों मे बहुत ही आफत की घड़ी आ सकती है।शाही स्नान मे इतने सारे साधुओं संग आम जनता का भी गंगा मे डुबकी लगाना ना सोशल डिस्टेंस का पालन और ना ही किसी भी तरह का मास्क हजारों लाखों लोगों को मुसीबत मे डाल सकती है ये कोरोना वायरस की जो अब चेन बनने वाली है।अनगिनत लाखों श्रद्धालुओं को अपनी जान को जोखिम मे नहीं डालना चाहये था इस तरह बल्कि उन्हें अपनी भक्ति घर मे ही रह अपने पूजय देवताओं को भावों द्वारा समर्पित करनी चाहिये थी।
साथ ही समाज मे जो आज चुनावी प्रक्रिया का जो दौर चल रहा है।वह भी अभी किसी को दिख नहीं रहा परंतु कुछ समय बाद ये भी एक भयानक विस्फोटक के रुप मे फूटेगा।चुनावी रैलियों मे ना तो मास्क दिखाई देते सोशल मिडिया मे जब हम खबरे देखते तो और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही किया जा रहा है।हजारों की तादाद मे भीड़ इकट्ठी होकर अपने-अपने पसंदीदा प्रतिनिधि को सुनने के लिये एकजुट जो हो रही है वो भयावह स्थिति से बेपरवाह हो लापरवाही बरतते हुए अपनी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
आज सोशल मीडिया के अनुसार ऐसा कोई भी शहर नहीं की जहां कोरोना वायरस ने लोगों को बख्श दिया हो हर एक शहर मे रोज़ मर रहे लोगों से भी कोई सबक लेने को तैय्यार नहीं की किस कदर उनके अपने परिजन रोते बिलखते नजर आ रहे।हजारों मे दिखाई जा रही मोक्ष धामों मे धूं-धूं करती चिताओं को देख भी लोग अंजान से बने फिर रहे और बेसुध हो बिना मास्क,बिना सोशल डिस्टेंसिंग के बस अपनी रोज़ की दिनचर्या अनुसार सुबह की सैर के लिये या शाम की सैर के लिये निकल पड़ते।आज प्रशासन को मृत्क के हर एक परिजन कोस रहे,डाक्टरों पे या अस्पतालों के कर्मचारियों पर हमले कर रहे तो क्या इसके लिये ये सभी दोषी हैं।नहीं इसके लिये ये डाक्टर या अस्पताल के कर्मचारी दोषी नहीं और ना ही प्रशासन बल्कि ये आम जनता का ही गैरजिम्मेदाराना रवैया है।प्रशासन हो या डाक्टर हर कोई हम आम जनता से विनती कर रहा बार-बार सोशल मीडिया के जरिये कि घर मे ही रहें,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें,अपने हाथ बार-बार धोईये परंतु हम आम जनता ही अपनों की सुरक्षा को भी नजरअंदाज कर अपने घरो से निकल रहे।आज इतने बच्चे और पैंतालिस वर्ष से ऊपर के लोग जो इस भयावह कोरोना वायरस की भेंट चढ़ रहे हैं।इसके लिये हम सिर्फ़ प्रशासन को कोसे ये गलत है।इसमें हम ही भागीदार हो अपनी गलतियों का खामियाजा अपने अपनों को खोकर भुगत रहे हैं।
वीना आडवानी"तन्वी"
नागपुर, महाराष्ट्र
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...