*BAHUBHASHI*
✒️
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
कांग्रेस के 8 विधायकों समेत करीब 2 दर्जन नेता कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली/जयपुर। कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आमजन के साथ-साथ सियासी नेता भी आ रहे हैं। बीते 1 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक करीब दो दर्जन से ज्यादा नेता अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 8 राजस्थान कांग्रेस के विधायक शामिल हैं।
आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हाल में कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसी तरह कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, ओमान चांडी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जतिन प्रसाद, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
इसके अलावा राजस्थान की सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे रतन लाल जाट और भाजपा के भीलवाड़ा के सांसद सुभाष बहेड़िया भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। इनके अलावा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग, विधायक अमीन कागजी, कृष्णा पूनिया, दीपेंद्र सिंह शेखावत, पी. आर. मीणा, रामनिवास गावड़िया, पानाचंद मेघवाल और नरेंद्र बुढ़ानिया, पूर्व मंत्री गोपाल बाहेती और बाल आयोग की चेयरमैन संगीता बेनीवाल भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इससे पहले बीते साल भी विधायक कागजी कोरोना पॉजिटिव हुए थे।
✍🏻
Abhayindia.com
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...