Skip to main content

फाका निरीक्षण करने श्रीडूंगरगढ़ के रामसरा बिग्गा बास पहुंचे जिला कलेक्टर लिया हालात का जायजा, किसानों के सहयोग से समन्वित प्रयास करने के दिए निर्देश

 *BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐

 📰 🙏 मोहन थानवी 🙏 





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।  





🌹 🙏 




👇  twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 



 🇮🇳


फाका निरीक्षण करने श्रीडूंगरगढ़ के रामसरा बिग्गा बास पहुंचे जिला कलेक्टर
लिया हालात का जायजा, किसानों के सहयोग से समन्वित प्रयास करने के दिए निर्देश

बीकानेर, 10 अगस्त। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रामसरा बिग्गा बास में फाके का निरीक्षण कर नियंत्रण गतिविधियों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मेहता ने कहा कि जून-जुलाई में टिड्डी आक्रमण के चलते जहां फाका पैदा होने की आशंका थी। इसके मद्देनजर सभी विभाग अलर्ट मोड पर थे । अब यहां फाका हो जाने से फसलों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है, इस पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता है ताकि यह फाका आगे ना बढ़ सके। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग समन्वित प्रयास करते हुए स्थानीय किसानों के सहयोग से फाके पर तुरंत प्रभावी नियंत्रण स्थापित करें। उन्होंने कहा कि सिंचाई फसलों के साथ-साथ इस क्षेत्र में मोठ मूंग बाजरा जैसी बारानी फसलें भी फाके के चलते खराब हो सकती है इसलिए उचित और आवश्यक दवाई का छिड़काव करते हुए समस्त फाकों को नष्ट कर दिया जाए ताकि किसानों की फसलों की  नुकसान  ना पहुंचे और टिड्डी के आगे फैलने की संभावनाएं भी समाप्त की जा सके।
    जिला कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सभी विभागों को समन्वय रूप से त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि फाके को नष्ट करने के लिए लेम्डा दवा सभी ग्राम पंचायत स्तर पर रखवा दी गई है साथ ही जो किसान फाका नष्ट करने के लिए ट्रेक्टर का उपयोग कर रहे हैं उन सभी को प्रतिदिन ढाई हजार रुपए की सहयोग राशि दी जाएगी। मेहता ने कहा कि टिड्डी नियंत्रण और कृषि विभाग समन्वित रूप से काम करें। इस कार्य में स्थानीय लोगों का सहयोग प्राथमिक रूप से आवश्यक है। इसके लिए प्राथमिक सूचना तंत्र को विकसित करते हुए राजकीय  कर्मचारियों  को स्थानीय लोगों के साथ जोड़ें।
सागे लागो सारा
निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि टिड्डी आक्रमण हम सभी के लिए चिंता का विषय है। इसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।  लेकिन फसलों को फाके से ज्यादा नुकसान ना हो इसके लिए समय पर सूचना मिलना प्रथम आवश्यकता है। किसानों को इस पर नियंत्रण के लिए प्रशासन और कृषि विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना होगा। जिला कलक्टर ने किसानों से स्थानीय बोली में बात करते हुए कहा कि आप सब लोग प्रशासन रे सागे लागो, सहायोग करो आपने जो उपकरण री जरूरत हुवे प्रशासन द्वारा बै सब थाने दिरवाया जासी। किसानों ने जिला कलेक्टर की बात पर प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के उपनिदेशक जगदीश पूनिया सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
 ✍️


📒 CP MEDIA 🙏 


< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* 🌹📻😆 व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 

अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा फोटो साभार दिनेश जोशी के फेसबुक पेज पर पोस्ट वीडियो से 🙏 गरजत-बरसत सावन आयो रे... तारीख ही नहीं बदली, बहुत कुछ बदल गया bahubhashi.blogspot.com 11 जुलाई 2025 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा बीकानेर 11 जुलाई 2025 शुक्रवार  बीकानेर में सावन के पहले दिन शुक्रवार को दिन में बादल जमकर बरसे  सड़कों पर मानो  नहर बहने लगी। बारिश इतनी तेज हुई की कुछ ही देर में ढलानों पर तेजी से पानी बहने लगा। कोटगेट पर दो बच्चों ने कोर्ट दरवाजे को पकड़ कर अपने आप को पानी के तेज बहाव से बचने का प्रयास किया। शहर के नीचे के क्षेत्र में कुछ बस्तियों में भी पानी भरने के समाचार मिल रहे हैं । पुरानी गिन्नानी में तो लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। यहां तक कि सादुल कॉलोनी आदि पॉश कॉलोनियों में भी सीवरेज ओवरफ्लो होने से कुछ घरों में पानी निकासी की समस्या सामने आ रही है। सूरसागर के पास एकबारगी आवाजाही थम गई।  https://bahubhashi.blogspot.com

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

औरों से हटकर सबसे मिलकर आभार _फोटो - ग्रामीण इलाके के एक वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल  आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट  रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी ! आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान ने आगामी 3 घंटे सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है । देखें अलर्ट नीचे।  ऐसी काली-पीली आंधी बीते चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली पीढ़ी ने पहली मर्तबा देख दांतों तले अंगुली दबा ली । 30 मई 2026 शनिवार को दोपहर में बीकानेर संभाग में और बीकानेर शहर में तेज हवाओं के साथ उठे रेत के ऐसे पहाड़नुमा गुबार ने हाईवे पर एक शहर से दूसरे शहर और अंतरग्रामीण सड़कों पर चल रहे वाहनों को दृष्टि सीमा शून्य का नजारा दिखा दिया । पूरी तरह अंधेरा छा गया । मार्ग पर ...

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत

औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत बीकानेर, 20 मई। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को नहरी पानी, बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकार...