*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
ऊर्जा मंत्री डाॅ.कल्ला ने किया इंदिरा रसोई का औचक निरीक्षण
भोजन कर रहे लोगों से भोजन की पौष्टिकता के बारे में लिया फीडबैक
ऊर्जा मंत्री ने पुष्करणा छात्रावास की जमीन का किया अवलोकन
डाॅ.कल्ला ने अपनी बहन से राखी बंधवाई
थाना नापासर के कुछ क्षेत्र में लगी निषेधाज्ञा
बीकानेर, 23 अगस्त। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने रविवार को अमरेश्वर महादेव हर्षोंलाव के आश्रय स्थल परिसर में बनी इन्दिरा रसोई का औचक निरीक्षण किया और यहां भोजन कर रहे लोगों से बातचीत कर, भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।
डाॅ.कल्ला ने आज बने भोजन के बारे में अधिकारियों से चर्चा कर, इंदिरा रसोई की नियमित माॅनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी भूखा ना सोए को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इन्दिरा रसोई योजना का शुभारंभ किया है। इस रसोई में जरूरमंद और गरीब लोगों को मान-सम्मान के साथ स्वच्छ हाॅल में बैठाकर, पौष्टिक भोजन परोसने के व्यवस्था की है। यहां उन्होंनंे रसोई घर में भोजन कर रहे लोगों से बातचीत की और भोजन की गुणवता के बारे में पूछा। इस पर भोजन कर रहे लोगांे ने उन्हें बताया कि रसोई से पर्याप्त मात्रा में भोजन दिया गया और भोजन भी स्वादिष्ट है।
उन्होंने कहा कि जरूरमंदों के सम्मान के साथ समझौता नहीं होगा, अधिकारी इस बात का ध्यान रखे। जो भी एनजीओ इंदिरा रसोई का संचालन कर रहे हैं, वे भोजन की गुणवता और साफ-सफाई का ख्याल रखेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ऊर्जा मंत्री ने पुष्करणा छात्रावास की जमीन का किया अवलोकन
डाॅ.कल्ला ने अपनी बहन से राखी बंधवाई
थाना नापासर के कुछ क्षेत्र में लगी निषेधाज्ञा
अतिक्रमण व मलबे को हटाने का दिए निर्देश निर्देश
ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी.डी.कल्ला ने रविवार को सुबह पुष्करणा समाज के छात्रावास के प्रारंभ हुए निर्माण कार्य का अवलोकन किया। मौके पर पाए गए मलबे को देख कर मंत्री ने उसे हटाने के निर्देश दिये।
डाॅ.कल्ला के साथ एडीएम (प्रशासन) ए.एच. गौरी व पीएचडी के एसी दीपक बंसल व बिजली विभाग व बीकेसीएल के अधिकारी भी उपस्थित थे। बेनीसर बारी में चली आ रही ट्यूब वेल की मांग को भी पूरा करने के उन्होंने संबंधित अभियन्ता को निर्देश दिए। मंत्री ने दशनाम गोस्वामी मोहल्ले में नाले के अधूरे काम को देख कर निगम उपायुक्त मंगलाराम पूनिया को उसे जल्दी ही पूरा करने के निर्देश दिये तथा इस इलाके में पानी की किल्लत को देखते हुए जल्द ही एक पानी की टंकी बनाने का आश्वासन दिया।
5 दिन में पानी का कनेक्शन और 1 सप्ताह में विद्युत का
ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने पानी और बिजली से जुड़े अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि छात्रावास में पानी का कनेक्शन अगले 5 दिन में हो जाए तथा विद्युत कनेक्शन के लिए पोल लगाने और अन्य तकनीकी कार्य 1 सप्ताह में पूर्ण कर लिए जाएं और कनेक्शन कर दिया जाए । इस दौरान पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य ने बालिका छात्रावास के पूरे प्रोजेक्ट के बारे में उन्हें बताया तथा पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य ने क्षेत्र में हुई गंदगी को साफ करवाने तथा निर्माण कार्य शीघ्र करवाने की बात कही।
-----
डाॅ.कल्ला ने अपनी बहन से राखी बंधवाई
थाना नापासर के कुछ क्षेत्र में लगी निषेधाज्ञा
बीकानेर, 23 अगस्त। ऊर्जा मंत्री बी.डी.कल्ला ने रविवार को मुरलीधर स्थित अपनी बहन के निवास पहुंचे और बहन से राखी बंधवाई। उनकी बहन ने उन्हंे राखी बांधी, मूंह मीठा करवाया और ईश्वर से भाई के स्वास्थ्य और दीर्ध आयु की मांगल कामना की।
गौरतलब है कि ऋषि पंचमी के अवसर पर पुष्करणा समाज में राखी पर्व बनाया जाता है।
-----
थाना नापासर के कुछ क्षेत्र में लगी निषेधाज्ञा
बीकानेर, 23 अगस्त। उपखण्ड मजिस्ट्रेट मीनू वर्मा ने नापासर में कोरोना रोगी पाये जाने पर कोरोना वायरस से उत्पन्न महामारी के संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए पुलिस थाना नापासर के कुछ क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की है।
उन्होंने इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अविलम्ब दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।
उप मजिस्ट्रेट ने उक्त धारा के तहत मुधड़ा मौहल्ला में मकान गिरधारी लाल सोनी से गली आम मकान चम्पालाल ओझा तक जसनाथ जी मूधड़ा से गली आम व मकान चम्पालाल तक और मकान गंगाबिशन झवंर से गली आम खाली बाड़ा निमड़ीवाला सदन से नथमल धोबी से मकान केसरीचंद झवंर तक में निषेधाज्ञा लागू की है। निषेधाज्ञा के दौरान सभी नागरिकों को कोविड-19 के लिए जारी एडवाइजरी की पालना करनी होगी।
-----
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...