खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
05.06.2020 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वन विभाग श्रीडूंगरगढ एवं आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ SDGH सेवा समिति फेसबुक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रेंज परिसर श्रीडूंगरगढ में पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था हेतू परिंडे बांधे गये ओर इसके अतिरिक्त पौधशाला परिसर में छायादार व फलदार पौधों का रोपण इस सुअवसर पर किया गया । सरकारी दिशा निर्देशों ( covid - 19 ) की पालना करते हुऐ उपरोक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया । फेसबुक सेवा ग्रुप के सदस्यों द्वारा जैव विविधता संरक्षण का संकल्प भी लिया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान इकबाल सिंह सहायक वन संरक्षक श्रीडूंगरगढ के द्वारा की गई एवम विशेष अतिथि श्री मनोज कुमार डागा अध्यक्ष सेवा समिति ओर अन्य सदस्य उपस्थित रहे । इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक श्रीडुंगरगढ के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2020 के थीम प्रकृति के लिए समय एवं जैव विविधता संस्थान पर प्रकाश डाला गया एवम उपस्थित सदस्यों के द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का सरंक्षण , जैव विविधता सरक्षंण , पॉलीथीन एवम प्लास्टिक मुक्त श्रीडूंगरगढ़ एवं अधिक से अधिक पौधारोपण का संकल्प लिया गया ।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...