📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
काढ़ा वितरण का आठवां चरण शनिवार को
बीकानेर सेवा योजना,MDV सेलिब्रिटी ग्रुप के सयुक्त तत्वाधान में काढ़ा वितरण का आठवां चरण 6 जून शनिवार को सुबह 9 बजे फरसोलाई तलाई,नत्थूसर गेट से बारहगुवाड़ रॉड,लाला बिस्सा गली,करांची गली में किया जाएगा ।
बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया है कि बीकानेर के आम लोगो की इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े इसी उधेश्य को लेकर आयुर्वेद विभाग के सहयोग से काढ़ा वितरण घर घर किया जा रहा है । MDV सेलिब्रिटी ग्रुप के अध्यक्ष योगेश बिस्सा ने बताया कि शनिवार का काढ़ा वितरण कार्य समाजसेवी कृष्णकांत व्यास उर्फ नीं महाराज,पार्षद दुर्गादास छंगाणी के सान्निध्य में किया जाएगा । इस आयुर्वेद दवाई को अन्य क्षेत्रों के इच्छुक व्यक्ति भी उपरोक्त स्थान से प्राप्त कर सकते है ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...