खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘काम मांगो’ अभियान
साधासर के चालीस लोगों ने मांगा काम
बीकानेर, 5 जून। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ‘काम मांगो अभियान’ के तहत शुक्रवार को साधासर गांव में कार्यक्रम आयोजित हुआ। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराडू ने बताया कि इस दौरान जाॅब कार्ड के 40 आवेदन भरवाए गए तथा इतने ही लोगों ने काम की मांग की। उन्होंने बताया कि गांव में कुल 830 जाॅब कार्ड बने हैं। इनमें से 700 को जाॅब मिला है। वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले 38 प्रवासी साधासर आए हैं। इनमें से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग भी काम मांगने वालों में शामिल हैं। इस दौरान किराडू ने कहा कि मनरेगा के तहत गांव में दो सौ दिन का रोजगार का प्रावधान है। ग्रामीण इसका लाभ उठाएं तथा गांव में रहकर ही मनरेगा के तहत रोजगार हासिल करें और अपने परिवार का पालन-पोषण करें। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा इस संबंध में जागरुकता का अभियान चलाया जा रहा है। इसके दौरान ग्रामीणों को मनरेगा के तहत दिए गए ‘दस हक’ के बारे में बताया गया। सरपंच काननाथ ने कहा कि साधासर के सभी जरुरतमंद ग्रामीण जल्दी फाॅर्म-6 भरें और रोजगार के हकदार बनें। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जैसी संस्थाओं के प्रयास तभी सार्थक होंगे, जब अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे। इस दौरान किराडू ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। मजदूरों ने मौके पर दवा, पानी, छाया आदि के माकूल प्रबंध की मांग की। किराडू ने कहा कि जिला प्रशासन को इन समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाएगा। कार्यक्रम मे शंकर तर्ड, मोहन कस्वां आदि शामिल थे।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...