खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
🌹🌹बीकानेर के सिन्धी समाज की ऐतिहासिक व स्वर्णिम स्मृतियों की फोटो! मैंने कई बार अपनी पोस्ट्स में जिस पहली सिन्धी पंचायत का उल्लेख अनेको बार किया उसी की यह "बोलती" तस्वीर है।उस समय के सशक्त कांग्रेसी नेता श्री कुम्भाराम आर्य के बीकानेर आगमन पर उस समय की पंचायत की अध्यक्ष स्व श्रीमती कांता खतुरिया,सेक्रेट्री श्री माधव दास आहूजा हमारे स्व पिता श्री,( सफेद पोशाक में आर्य जी के निकट) श्री राँझामलजी खतुरिया ( उस समय की UIT के मेंबर ),श्री झांगीराम खत्री ( वाधवानी) जो उस टीम के सर्वाधिक शिक्षित व सक्रिय थे।इसके अलावा तस्वीर में किशन जी धोबी तलाई वाले,लीलाराम जी खतुरिया सहित समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित थे।ये प्रमाण है उस समय के हमारे वरिष्ठजनों की परिपक्वता का कि समाज के लिये कार्य करते समय कांता जी ( कांग्रेस ) व माधवदास आहूजा ( कट्टर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी ) बड़े ही स्वाभाविक तरीके से समाज के हित मे एक जुट हो कार्य कर 100% परिणाम देते थे। समाज व विशेषतः युवा इस तस्वीर से प्रेरणा ले और समाज हित मे एकजुट हो।मजे की बात है इस तसवीर में आज के सीनियर सिटीजन श्री हीरालाल खतुरिया भी बालक रूप में पीछे खड़े( लीलाराम जी के पास) मुस्करा रहे हैं....
✍️ श्याम आहूजा 🙏
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...