खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
बीकानेर : 4 जून, 2020
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया एमसीएचएन दिवस,
बच्चों व गर्भवतियों को लगाए टीके
ओडीके कलेक्ट एप द्वारा हुई मोनिटरिंग
बीकानेर। कोरोना संक्रमण के जोखिम के मद्देनजर जिलेभर में सोशल डिस्टेंसिंग के कड़े नियमों की पालना करते हुए एमसीएचएन सत्र आयोजित किए गए। सावधानीपूर्वक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाने वाले टीके लगाए गए जबकि गर्भवतियों की एएनसी जांचें भी हुई। एक साथ 15 लाभार्थी से अधिक ना बुलाने के नियम का भी कड़ाई से पालन किया गया। यही नहीं राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में शिविरों का संभाग, जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारीयों द्वारा सघन निरीक्षण कर ओडीके कलेक्ट एप में हाथों-हाथ सूचना दर्ज की गई। इन सत्रों की विश्व स्वास्थ्य संगठन व यूएनडीपी के प्रतिनिधियों द्वारा भी मोनिटरिंग की गई।
सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा ने बताया कि कोरोना काल के चलते स्वास्थ्य विभाग को मातृ-शिशु स्वास्थ्य जैसे मूल कार्यों को स्थगित करना पड़ा था लेकिन अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इसे फिर से प्राथमिकता से किया जा रहा है। गुरूवार के सभी सत्रों के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन व लोजिस्टिक्स की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। लाभार्थी बच्चों की माँ व गर्भवती को मास्क पहनाए बिना टीकाकरण नहीं किया गया। सभी लाभार्थियों को हैण्ड सेनेटाईज करवाकर इसकी महता बताई गई।
संयुक्त निदेशक डॉ देवेन्द्र चैधरी, उपनिदेशक डॉ संदीप अग्रवाल व यूएनडीपी के संभागीय अधिकारी योगेश शर्मा ने शेरूणा में, सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा व डीपीएम सुशील कुमार ने उदासर में, आरसीएचओ डॉ रमेश गुप्ता व डब्ल्यूएचओ के डॉ अनुरोध तिवारी ने लालसिंहपुरा व मूंडसर में आयोजित एमसीएचएन सत्रों का निरीक्षण किया व कोल्ड चेन की भी जांच की।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...