खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
वन्य जीवों का पोस्टर जारी
बीकानेर, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस वन मंडल में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। उप वन संरक्षक भीम सिंह व अन्य स्टाफ द्वारा बीछवाल में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर वन मंडल में परिसर को पोलिथीन मुक्त रखने का निर्णय लिया गया। सोशियल डिस्टेंसिंग अपनाकर आयोजित गोष्ठी में सभी को अधिकाधिक पौधा रोपण का संदेश दिया व जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों पर चर्चा की।
सोलंकी ने बताया कि समय रहते हमें प्रकृति के संकेतों को समझ लेना चाहिए व अपना खानपान व रहन सहन प्रकृति के अनुरूप रखना चाहिये। वर्तमान में प्रयोग किये जा रहे एसीए पाॅलिथीन व कीटनाशक का अधिक उपयोग पृथ्वी के पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहे है। एक ओर जहां वन क्षेत्र कम होने पर हानि हो रही है वही दूसरी ओर खतरनाक गैस पृथ्वी के वातावरण को दूषित कर रही है। इस अवसर पर 750 आर डी, 29 आर डी भूरासर, बज्जू, 156 आर डी बरसलपुर एवं बीकमपुर परिसर में पौधारोपण किया गया। सोलंकी द्वारा इस अवसर पर वन्य जीवों के पोस्टर जारी किये ।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...