खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
वन्य जीव संख्या आंकलन का कार्य प्रारंभ
बीकानेर, 05 जून। वन्य जीव संख्या आंकलन का कार्य शुक्रवार सुबह 6 बजे प्रारम्भ हो गया है। इस के लिए वन मंडल में 52 स्थान चिन्हित किए गये है। संख्या आंकलन कार्य लगातार 24 घंटे तक किया जाता है। गणना दल में सामान्यतया 2 सदस्य लगाये गये है। गणना कार्य की माॅनिटरिंग क्षेत्रीय वन अधिकारी व उच्च अधिकारी द्वारा की जा रही है। स्टाफ को सेनेटाइजर, आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
उप वन संरक्षक, भीम सिंह सोलंकी ने बताया कि उक्त कार्य में राज्य सरकार के निर्देशों की पालना की जा रही है। गणना से पूर्व वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया व इस क्षेत्र में पाये जाने वाले वन्य जीवों की पहचान बताई गई। वनमंडल क्षेत्र 620 आर डी मुख्य नहर से 1080 आर डी व समस्त सिस्टम पर की जाने वाली गणना रिपोर्ट एकत्र कर उपवन संरक्षक वन्य जीव बीकानेर को भेजी।
उप वन संरक्षक, भीम सिंह सोलंकी ने बताया कि वन मंडल क्षेत्र में मुख्यतः चिंकारा, जंगली सुअर, नीलगाय, जंगली बिल्ली, रेगिस्तानी बिल्ली, लोमड़ी, सियार, खरगोश आदि वन्य जीव पाये जाते है। क्षेत्र में नहर का पानी आने के बाद बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्य हुआ, हरियाली वृद्धि हुई है। इसलिए यहां के फ्लोरा व फौना में बहुत परिवर्तन हुआ है।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...