खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
साइकिल रैली निकाल कर दिया पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश,
ऑल इज वेल साइकलिंग ग्रुप ने विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली रैली, मास्क बांटे
बीेेेकानेर, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ऑल इज वेल साइकलिंग ग्रुप में शहर में साइकिल रैली निकाल कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
ग्रुप लीडर विजय शर्मा के नेतृव में साइकिल सवार सुबह 6.30 बजे कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। रमेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल करीब 20 साइकिलिस्टों के दल ने सोशल डिस्टेसिंग रखते हुए महात्मा गांधी रोड, कोटगेट, स्टेशन रोड, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए नागणेची मन्दिर पहुंचा। वहां से मेडिकल कालेज ग्राउंड पहुंचकर रैली का समापन किया गया। रास्ते में जगह जगह लोगों को मास्क बांटे गए। सभी साइकलों पर पर्यावरण जागरूकता के सन्देश की तख्तियां लगी हुई थी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना प्रभारी नवल गुप्ता ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण की महत्ती आवश्यकता है। कोरोनाकाल में लोकडाउन से पर्यावरण की सुरक्षा का बहुत बड़ा सन्देश मिला है, जिसे सभी को समझने की जरूरत है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करके ही पृथ्वी के विनाश को बचाया जा सकता है। ग्रुप लीडर विजय शर्मा ने बताया कि ऑल इज वेल साइकलिंग ग्रुप का गठन फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देने, शरीर को स्वस्थ रखने और पर्यावरण की रक्षा करने के उद्देश्य से किया गया है। ग्रुप के मेम्बर रोजाना सुबह 15 से 20 किमी साइकिलिंग करते हैं। शुक्रवार को हुई रैली में नवीन शर्मा, अशोक यादव, विजय सिंह, किशन कुमार, शंकर किराडू, अनिल आचार्य, मेवा सिंह सहित 18 से 60 वर्ष तक के करीब 20 साइकलिस्ट शामिल थे।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...