खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
किरायेदार बोले - इस बाजार के दुकान-मालिकों का सानी कोई नहीं
बीकानेर से ये पूरी खबर पढ़ें 👉 👇🏿
✍️
*ख़ज़ांची मार्केट दुकान मालिकों ने दीं किरायेदारों को छूट* ख़ज़ांची मार्केट के दुकान मालिक मनीष जी कामरा व शिव सिंह जी चिराना ने आज एक बहुत ही संवेदनशील फ़ैसला लेते हुवे अपने किराएदारों को कोरोना महामारी काल में लॉक डाउन अवधि में किराये में छूट देकर मानवता के प्रति बहुत अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। पारस कोचर ने बताया की मार्केट के दुकान मालिकों ने कोरोना महामारी के कारण व्यापार में आए व्यावधान को ध्यान में रखते हुवे बहुत अच्छा कदम उठाया है। पारस कोचर ने बताया कि आज ख़ज़ांची मार्केट के समस्त किरायेदारों द्वारा श्री मनीष जी कामरा व शिव सिंह जी चिराना का स्वागत किया गया व सभी की और से धन्यवाद भी प्रेषित किया गया। ख़ज़ांची मार्केट से सीख़ लेकर अन्य मार्केट के मालिकों से इस तरह की पहल कर राहत प्रदान करने की अपील भी की गई।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...