खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
स्काउट गाइड ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
05 जून 2020 बीकानेर। राजसथान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर , नेशनल ग्रीन कोर के तत्वावधान में वन विभाग के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। जयपुर रोड स्थित स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय के आगे मुख्य राजमार्ग पर 15 छायादार वृक्ष लगाये गये। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर बीकानेर ए एच गौरी एवं उपवन संरक्षक बीकानेर अनिता ( आईएफएस ) ने वृक्षारोपण किया। साथ ही भारत स्काउट व गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो विमला मेघवाल, मण्डल चीफ कमिश्नर विजयशंकर आचार्य, मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित, सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्र सिंह भाटी, सी. ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित, सी. ओ. गाइड ज्योतिरानी महात्मा, गंगाशहर प्रधान भवानीशंकर जोशी, स्थानीय संघ सचिव बृजमोहन पुरोहित, स्काउटर रमेश मोदी, डां विनोद चौधरी एवं रोवर रेंजर उपस्थित रहे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ए एच गौरी ने बताया कि हमारा पर्यावरण स्वच्छ होना आवश्यक है और कोरोना जैसे हालात हमें और अधिक प्रेरित करते है कि हमें समय रहते अपने पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। स्वच्छ हवा के लिये अधिकाधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए और उनके पुर्ण विकसित होने तक देखभाल करनी चाहिए।
उपवन संरक्षक अनिता ने कहा कि जैवविविधता पर आधारित ये विश्व पर्यावरण दिवस हमें चिन्तन का अवसर प्रदान कर रहा है कि हम अपनी मानवीय जीवन शैली में परिवर्तन कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान प्रदान करें।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्र सिंह भाटी ने अवगत कराया कि पर्यावरण जनचेतना के लिये स्काउट गाइड सदैव तत्पर रहते है। बीकानेर संभाग के लिये इस अवसर पर ई प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें 300 संभागियों ने ऑनलाइन सहभागिता की। पक्षियों के लिये परिण्डे भी लगाये गये।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...