खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
*हिंदू राष्ट्र स्थापना दिवस मनाया।* आज तुलसी सर्किल पर तुलसी गौशाला में मां भारती सेवा प्रन्यास, सनातन धर्म प्रचारिणी सभा के संयुक्त तत्वाधान में हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम मनाया गया
दिनांक 4 जून 2020 को जेष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को हिन्दू ह्रदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य अभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य की स्थापना के अवसर को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर आज तुलसी गौशाला के प्रांगण में श्री अरविंद जी उभा, श्री सुरजमाल सिंह नीमराणा, श्री सुशील सुथार, श्री राजेश आचार्य ,श्री अश्वनी बरेनिया, श्री अनूप गहलोत, श्री विष्णु सिंह राजपुरोहित, श्री शीशपाल गिरी, श्री रघुनाथ सिंह शेखावत और अन्य सुगम फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मां भारती के चित्र पर धूप अगरबत्ती करके पुष्प चढ़ाकर शिवाजी महाराज के चित्र पर धूपबत्ती और पुष्प अर्पण कीये गये।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री अरविंद जी उभा (प्रदेश अध्यक्ष श्री हिंदू तख्त राजस्थान) ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना अत्यंत आवश्यक है और उम्मीद करते हैं कि 2025 तक भारत हिंदू राष्ट्र बन कर रहेगा।
श्री रघुनाथ सिंह शेखावत, श्री विष्णु सिंह राजपुरोहित ने अपने विचार रखते हुए इस बात पर जोर दिया कि हमारी युवा पीढ़ी को हिंदुत्व के संस्कार देने जरूरी है वह ही हिंदू राष्ट्र के मुख्य स्तंभ होंगे।
श्री शीशपाल गिरी, अनूप जी गहलौत पार्षद ने भी अपने विचार रखे और हर स्थिति में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए कमर कसने की बात कही और हिंदू राष्ट्र अधिवेशन इसी उपलक्ष में रखा गया था, परंतु करोना महामारी के कारण 5,6,7 जून 2020 का हिंदू राष्ट्र अधिवेशन को निरस्त करना पड़ा इसका हमें खेद है।
इस अवसर पर श्री सुशील जी सुथार अध्यक्ष शुभम फाउंडेशन ने कार्यक्रम के समापन पर सभी को शुभाशीष दी और कहा कि अब समय आ गया है छत्रपति शिवाजी महाराज के सपने को साकार करने का और इस समय हर राष्ट्रवादी इस और जोर शोर से लगा हुआ है।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...