📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
5 जून 2020
गोरखपुर में प्राचीनतम झूलेलाल मंदिर तोड़े जाने पर सिन्धी समाज में रोष
राष्ट्रीय सिन्धी समाज ने गोरखपुर में प्राचीनतम झूलेलाल मंदिर तोड़े जाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीव्र भर्त्सना की है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष और पत्रकार कमल वरदानी , महासचिव मुकेश सचदेव और विजय श्री अवार्ड विजेता डॉ लाल थदानी ने संयुक्त बयान में देश विदेश में बसे संस्था के प्रतिनिधियों से आव्हान किया है कि वे सोशल मीडिया और प्रधानमंत्री के नाम शिष्टमंडल के साथ जिला प्रशासन को
ज्ञापन देकर अपनी नाराजगी और रोष प्रगट करें ।
*
*लोकडॉउन के समय और किसी भी आपदा और विपदा के समय सिन्धी समाज हमेशा राष्ट्र हित में मानव सेवा में अग्रणी रहा है । ऐसे में आधी रात को बुलडोज़र चलाकर झूलेलाल मंदिर ध्वस्त कर सिंधी समाज की भावनाओं को ठेस पहुचाने का कार्य किया गया है*
सिंधी समाज की अब एक ही मांग :
*सरकार समाज को उचित स्थान पर मंदिर के लिए जगह उपलब्ध कराए और प्राण प्रतिष्ठा की पहल करे*
*राष्ट्रीय सिन्धी समाज*
कमल वरदानी राष्ट्रीय अध्यक्ष 9414157895 मुकेश सचदेव महासचिव +919302103617





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...