खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
हिंदू युवा वाहिनी राजस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया जाएगा। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह भदौरिया ने बताया की हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ है और हिंदू युवा वाहिनी योगी आदित्यनाथ की मार्गदर्शन के अनुसार ही कार्य करती है। हिंदू युवा वाहिनी राजस्थान अपने मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हवन पूजन एवं गौ सेवा करके मनाएगी और योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ सुखी एवं शतायु जीवन की कामना करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस शुभ अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के सभी सदस्य हिंदू स्वाभिमान के प्रतीक केसरिया ध्वज अपने घर की छतों पर लगाएंगे। योगी आदित्यनाथ 5 जून को 49 वर्ष में प्रवेश करेंगे। हिंदू युवा वाहिनी राजस्थान के सभी सदस्य अपने मुख्य संरक्षक की लंबी उम्र की कामना करेंगे।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...