✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
डीआईजी का छोटा भाई बनकर ले
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रहा था पांच लाख रु. की रिश्वत!
जयपुर । भरतपुर रेंज डीआइजी लक्ष्मण गौड़ का छोटा
भाई बनकर उद्योग नगर एसएचओ चन्द्र प्रकाश चौधरी से जयपुर
में 5 लाख रुपए रिश्वत लेने वाले एक व्यक्ति को एसीबी ने रंगे
हाथ पकड़ा है। असल में पकड़ा गया आरोपी मालवीय नगर
निवासी प्रमोद शर्मा डीआइजी के बेटे का दोस्त है और करीब 20
दिन पहले भरतपुर में डीआइजी के बंगले से ही एसएचओ को
टेलीफोन कर उनके आवास के बाहर बुलाया और एसीआर
उत्कृष्ट भरने के नाम पर 10 लाख रुपए रिश्वत मांगी। एसएचओ
ने पहले 2.50 लाख रुपए की व्यवस्था करने की बात कही। बाद
में 5 लाख रुपए में सौदा तय किया। बुधवार सुबह जयपुर में
रकम देना तय हुआ। लेकिन इससे पहले मंगलवार को ही
एसएचओ ने एसीबी को ट्रेप करवाने के लिए शिकायत की थी।
मंगलवार सुबह फोन कर शाम को जयपुर मंगवाई रकम
एडीजी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी प्रमोद ने मंगलवार
सुबह एसएचओ चन्द्र प्रकाश को फोन कर 5 लाख रुपए लेकर
शाम तक जयपुर पहुंचने के लिए कहा। एसीबी ने बुधवार सुबह
10 बजे एसएचओ से आरोपी प्रमोद को फोन करवाया। तब
आरोपी ने साढ़े ग्याहर बजे रुपए लेकर टोंक रोड स्थित सोढानी
स्वीट्स के बाहर पहुंचने की कहकर फोन काट दिया। साढ़े ग्यारह
बजे कार से पहुंचे आरोपी ने एसएचओ चन्द्र प्रकाश को अपने
साथ वाहन में बैठा लिया और फिर करीब आठ दस किलोमीटर
जयपुर शहर में घुमाता रहा। जब आरोपी प्रदीप को यकीन हो गया
कि उसके वाहन के पीछे एसीबी या फिर अन्य कोई एजेंसी नहीं
है। तब कार में रुपए लेकर एसएचओ को जहां से बैठाया, वहां
छोडऩे आ गया। उसी वक्त एसीबी टीम ने एसएचओ चन्द्रप्रकाश
से इशारा मिलते ही प्रदीप को गिरतार कर लिया।
📒 CP MEDIA 🙏
(हिस) युगपक्ष
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...