✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर 25 जून। राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा 21 से 30 जून तक चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय बीकानेर के माध्यम से 25 जून को रंगोली दिवस के अर्न्तगत 240 फीट बड़ी पेंटिंग का निर्माण किया गया। जिसमें मास्क पहनने, दो गज दूरी बनाये रखने एवं बार बार हाथ धोने का संदेश दिया गया। पेंटिग में जिला कलक्टर बीकानेर कुमार पाल गौतम ने भी रंग भरे। कुमार पाल गौतम ने कहा कि हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाकर कोरोना पर वार करना है। तथा जागरूकता के साथ इस महामारी से निपटना है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ए एच गौरी ,प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी कनिष्क कटारिया एवं कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र जोशी उपस्थित रहे। भारत स्काउट गाइड बीकानेर के हैडक्वार्टर कमिशर सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा राकेश हर्ष एवं उपनिदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क बीकानेर विकास हर्ष, मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्र सिंह भाटी ने कार्यक्रम में सहभागिता की। पेंटिंग निर्माण सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित एवं स्काउटर श्रीवल्लभ पुरोहित के निर्देशन में रोवर एवं रेंजर द्वारा किया गया।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसके माध्यम से कोविड 19 जागरूकता संदेश दिया जायेगा।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...