✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
भारत के सैनिकों के साथ मिलकर दुश्मनों से लड़ने और सरहद पर देश के लिए गोली मारने-गोली खाने को तैयार - युवा एकता मंच - भारत माता जयकारों के साथ हाथ में तिरंगा लिए युवाओं ने बीकानेर जिला कलेक्टर को देश के प्रधानमंत्री के नाम स्टाम्प पर शपथ पत्र ज्ञापन सौंपा
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर के 100 युवाओं ने प्रधानमंत्री के नाम स्टाम्प पर दिया शपथ-पत्र ज्ञापन
भारत के सैनिकों के साथ मिलकर दुश्मनों से लड़ने और सरहद पर देश के लिए गोली मारने-गोली खाने को तैयार - युवा एकता मंच
समाजसेवी श्याम मोदी व मोनू मोदी - इन दो युवाओं के नेतृत्व में अनोखी पहल
आज युवा एकता मंच बीकानेर द्वारा युवाओं ने मिलकर भारत माता जयकारों के साथ हाथ में तिरंगा लिए युवाओं ने बीकानेर जिला कलेक्टर को देश के प्रधानमंत्री के नाम स्टाम्प पर शपथ पत्र ज्ञापन सौंपा है।
सचिव जगदीश मदान ने बताया कि समिति के अध्यक्ष मोनू मोदी, उपाध्यक्ष श्याम मोदी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। समाजसेवी श्याम मोदी व मोनू मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के सैनिकों के साथ कई बार एल.ओ.सी. एवं एल.ए.सी. बॉर्डर पर कायराना हमला हो चुका है। जिसमें हमारे भारत के सैनिक मातृभूमि के लिए लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गऐ, जिसके लिए सभी युवाओं में आक्रोश है। इसी के चलते समाजसेवी श्याम मोदी एवं मनमोहन खत्री उर्फ मोनू मोदी ने माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम स्टाम्प पर शपथ पत्र ज्ञापन सौंपा है जिसमें बताया कि अगर चीन/पाकिस्तान के साथ युद्ध की संभावनाऐं बनती है तो हम प्रार्थीगण हमारी टीम के 100 युवाओं के साथ शपथ लेते है कि हम पूर्ण निष्ठा, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भारत देश के सैनिकों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर भारतमाता के लिए गोली मारने-गोली खाने के साथ मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुतियां देने के लिए तैयार है।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया है कि यदि इस प्र्रकार की परिस्थितियां बनती है तो हम 100 युवा साथियों के साथ हमें यह मौका प्रदान किया जाऐ जिससे भारत के सैनिकों के साथ खड़े रहकर उनका मनोबल बढ़ाने के लिए हमारी युवा टीम के साथी भारत के नौजवानों के साथ अपने बलिदानों की आहुति देने के लिए तैयार है।
ज्ञापन देने वालों में मेघराज सोनी, तनवीर वीर सिपाही, रतननाथ, रिम्मी कोडा, डुकसा राजपुरोहित, लीलाधर, शिव सोनी, मुकेश मोदी, जग्गी भाई, सद्दाम भुट्टा, अजय सिंह, कैलाश पाण्डिया, प्रवीण सिंह सहित अधिक संख्या में युवा उपस्थित रहे।
साथ मोनू मोदी व श्याम मोदी ने सभी नागरिकों से चाईना के उत्पादों का बहिष्कार करें और भारत देश को आत्मनिर्भर बनाऐ।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...