खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
एसकेआरएयूः एनएसएस के माध्यम से चलाएंगे कोविड-19 जागरुकता अभियान*
बीकानेर, 4 जून। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के एनएसएस काॅर्डिनेटर तथा छात्र कल्याण निदेशक प्रो. वीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित हुई।
बैठक के दौरान कृषि एवं गृह विज्ञान महाविद्यालय की एनएसएस इकाईयों के वार्षिक कलैण्डर निर्धारण के बारे में चर्चा की गई। प्रो. सिंह ने कहा कि कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के निर्देशानुसार वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर एनएसएस की नियमित गतिविधियों के साथ कोविड-19 के प्रति जागरुकता का अभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए विशेष शिविर आयोजित होंगे तथा आमजन को मास्क एवं सेनेटाइजर के उपयोग सहित अन्य सावधानियों के प्रति जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में मरुस्थलीय क्षेत्रों में पशुओं की देखभाल की जागरुकता से संबंधित कार्यक्रम भी होंगे। एनएसएस इकाईयों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे तथा इनके माध्यम से इन्हें अपडेट किया जाएगा। बैठक में कृषि महाविद्यालय के एनएसएस इकाई प्रभारी डाॅ. राजीव नारोलिया तथा गृह विज्ञान महाविद्यालय की कीर्ति खत्री मौजूद रही।
📒
✍
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...