खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
*एसकेआरएयू: आॅनलाइन परीक्षा कार्यक्रम जारी, कृषि महाविद्यालय की परीक्षाएं शुक्रवार से*
बीकानेर, 4 जून। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के बीएससी (आॅनर्स) कृषि अंतिम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2019-20 के विद्यार्थियों की रेडी एवं रावे की परीक्षाएं आॅनलाइन माध्यम से आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा इसकी तारीखें घोषित कर दी गई हैं। विद्यार्थी घर बैठे ही यह परीक्षाएं दे सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. योगेश शर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के एक संघटक तथा समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों को यह परीक्षाएं 4 से 15 जून के बीच आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से लगातार सूचित किया जाता रहेगा।
कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. आई. पी. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा शुक्रवार से सिसको-वेबेक्स प्लेटफाॅर्म के माध्यम से यह परीक्षा प्रारम्भ होगी। पहले दिन पंद्रह विद्यार्थियों की आॅनलाइन परीक्षा होगी। सभी विद्यार्थियों को एक मीटिंग कोड दिया जाएगा, जिसके माध्यम से आॅनलाइन परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
*परीक्षा परिणाम घोषित*
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएससी तृतीय वर्ष (आॅनर्स) कृषि प्रथम सेमेस्टर सत्र 2019-20 के एक संघटक एवं बारह सम्बद्ध महाविद्यालयों का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. शर्मा ने बताया कि परीक्षा में कुल 907 विद्यार्थी प्रविष्ठ हुए। परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
-----
*
-----
📒
✍
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...