खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
*एसकेआरएयूः राज्यपाल के सचिव एवं प्रिंसिपल ओएसडी से मिले कुलपति*
बीकानेर, 4 जून। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने गुरुवार को जयपुर में राज्यपाल एवं कुलाधिपति के सचिव श्री सुबीर कुमार एवं प्रिंसिपल ओएसडी श्री गोविंद राम जायसवाल से मुलाकात की। उन्होंने दोनों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘बदलाव की गाथा गाते चित्र’ एवं ‘एसकेआरएयू न्यूजलेटर’ की प्रतियां भेंट की। कुलपति ने लाॅकडाउन के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, शोध एवं प्रसार से संबंधित किए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान ई-लर्निंग एवं कुलपति कृषक तथा विद्यार्थी ई-संवाद जैसे नवाचार किए गए। वहीं बीज परियोजना की वर्चुअल बैठक, गृह विज्ञान एवं आइएबीएम द्वारा वेबिनार के माध्यम से किसानों एवं कृषि विद्यार्थियों से संवाद किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित अन्य बिदुओं पर भी चर्चा हुई। प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा तथा ओएसडी प्रो. राजेश शर्मा भी साथ रहे। कुलपति ने अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव कार्यालय में भी अधिकारियों से मुलाकात की।
📒
✍
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...