✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सैंकड़ो ट्रेनों को स्थायीरूप से बंद करने की तैयारी! - Rail Sandesh
indian rail
-भारतीय रेल (indian rail.) बना रहा जीरो बेस्ड टाइम टेबल
-बीकानेर मण्डल की आठ ट्रेनें रद्द
-श्याम मारू-
बीकानेर। कोरोना संकट से उबरने के बाद भारतीय रेल (indian rail.) का चेहरा बहुत बदला-बदला नजर आएगा। लाॅक डाउन समाप्त होने और सबकुछ सामान्य होने के बाद भारतीय रेल का परिचालन नए सिरे से होगा। भारतीय रेल के समस्त जोन में चलने वाली सभी रेलगाड़ियों की समीक्षा की जा रही है। जीरो बेस्ड टाइमटेबल बनाया जा रहा है। इस जीरो बेस्ड टाइम टेबल के लागू होने पर भारतीय रेल (indian rail.) का परिचालन परिदृश्य ही बदल जाएगा। रेलवे ने लाॅक डाउन अवधि के दौरान पूरे देश की समस्त रेलगाड़ियों का खाता खंगाल लिया है। सभी मण्डलों में वाणिज्य शाखाओं ने रेलगाड़ियों की आय-व्यय का ब्यौरा लेकर अध्ययन किया और उसमें फायदे-नुकसान वाली रेलगाड़ियों की अलग-अलग सूची बनाई। इसमें कई मेल व एक्सप्रेस गाड़ियां घाटे में तो कई पैसेंजर ट्रेन फायदे में बताई गई। चुंकि भारतीय रेल (indian rail.)का नए सिरे से टाइम टेबल(zero based time table) बन रहा है ऐसे में जीरो बेस्ड टाइम टेबल में घाटे वाली ट्रेनों को नहीं चलाने का फैसला किया गया है। एक मोटे अनुमान के अनुसार देशभर में लगभग 700 से एक हजार तक रेलगाड़ियां नफा-नुकसान की भेंट चढ़ सकती है।
क्या है जीरो बेस्ड टाइम टेब ल
इस समय समूचे देश में रेलगाड़ियों का संचालन पूरी तरह बंद है। समीक्षा के बाद कई रेलगाड़ियों को बंद किया जा रहा है। ऐसे में पूरा टाइम टेबल नए सिरे से बनाया जा रहा है। जब भी पूरा टाइम टेबल नया बनाया जाता है तो सभी गाड़ियों का संचालन समय भी नया होता है। सम्बंधित सेक्शन में क्रासिंग, काॅशन और फ्यूल फिलिंग टाइम को भी नए सिरे से तय किया जाएगा। इसी प्रकार यात्री गाड़ी के स्टेशनों पर ठहराव का समय भी नया तय किया जाएगा। जिस स्टेशन पर यात्री अपेक्षाकृत ज्यादा चढ़ते-उतरते हैं और वहां ठहराव समय कम है तो उसे बढ़ाया जा सकता है। अनावश्यक ठहराव खत्म किए जा सकते हैं। सम्भवतया कुछ गाड़ियों को नया नम्बर भी जारी किया जा सकता है।
बीकानेर मण्डल में ये रद्द हुई गाड़ियां
जीरो बेस्ड टाइम टेबल में बीकानेर मण्डल की चार जोड़ा यानी आठ ट्रेनों की बलि देना तय हो गया है। इन रेलगाड़ियो में साप्ताहिक गाड़ी संख्या 14713 श्रीगंगानगर-जम्मू जवी एक्सप्रेस, साप्ताहिक गाड़ी संख्या 14714 जम्मू तवी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, साप्ताहिक गाड़ी संख्या 14719 बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, साप्ताहिक गाड़ी संख्या 14720 बिलासपुर- बीकानेर सुपर फास्ट एक्सपे्रस, गाड़ी संख्या 04783 बठिण्डा-सूरतगढ स्पेशल, गाड़ी संख्या 04784 सूरतगढ़- बठिण्डा स्पेशल आदि ट्रेन रद्द कर दी गई है। दो ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना-रतनगढ़ एक्सप्रेस चूरू-रतनगढ़ के बीच और गाड़ी संख्या 54605 रतनगढ़-लुधियाना एक्सप्रेस रतनगढ़-चूरू के बीच रद्द रहेगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...