✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
1125 प्रवासी मजदूरों को लेकर पहली ट्रेन रवाना - Rail Sandesh
rail 06
-श्याम मारू-
बीकानेर। गत 25 मार्च को लागू हुए लाॅक डाउन के 38 दिन बाद शुक्रवार यानी 1 मई को दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से पहली रेलगाड़ी चलाई गई है। यह पहली प्रवासी रेलगाड़ी जो 1225 प्रवासियों को लेकर रवाना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लिंगमपल्ली से हटिया तक 1225 प्रवासी मजदूरों के साथ संचालित की गई। प्रवासी मजदूरों को 56 बसों में रेलवे स्टेशन लाया गया। स्टेशन पर अच्छी तरह से बैरिकेड लगाए गए थे और पर्याप्त संख्या में आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था, ताकि अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई जा सके।
कतार में लगे प्रवासी मजदूरों को आरपीएफ टीमों द्वारा कोचों तक पहुंचाया किया गया और सोशियल डिस्टेंस बनाए रखा गया। वाणिज्यिक कर्मचारियों द्वारा उन्हें टिकट जारी किए गए थे।
राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा उन्हें भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें प्रदान की गईं। रेल संचालन के दौरान राज्य सरकार और रेलवे के अधिकारियों ने समन्वय बनाए रखा। आज तड़के 4.50 बजे लिंगमपल्ली स्टेशन से जब यह विशेष रेलगाड़ी आरपीएफ और जीआरपी एस्कॉर्ट के साथ रवाना हुई तो प्रवासी मजदूरों के चेहरे पर खुशी छा गई।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...